Saturday 23 June 2018

Shabd Yugm [ शब्द - युग्म ]

Shabd Yugm

कुछ ऐसे शब्द होते हैं जो उच्चारण एवं लेखन में काफ़ी समानता लिए हुए होते हैं किन्तु थोड़ी सी भिन्नता से भी उनके अर्थ नितांत अलग – अलग होते हैं |


शब्द – युग्म –समान – सा उच्चारण किन्तु भिन्न अर्थवाले शब्द 
1 अंत – समाप्त अन्त्य – नीचे का , अंत का 
2 अकर – न करने योग्य आकर – खज़ाना , खान 
3 अगम – जाना संभव न हो आगम – आगमन , पुराण 
4 अकूत – बिना अंदाज के आकूत – अभिप्राय , आशय 
5 अम्ब – माता अम्बु – जल 
6 अमूल – बिना जड़वाला अमूल्य – अनमोल , बेशकीमती 
7 अंगना – स्त्री अँगना – आँगन 
8 अचल – पर्वत / स्थिर अंचल – आँचल 
9 अवमर्ष – आलोचना अवमर्श – स्पर्श , संपर्क 
10 आरसी – आईना आर्षी – वेद संबंधी 
11 अंस – कन्धा अंश – भाग ,हिस्सा 
12 अमर्ष – क्रोध अवमर्ष – आलोचना 
13 अपेक्षा – आवश्यकता उपेक्षा – अवहेलना , निरादर 
14 अनिष्ट – बुरा अनिष्ठ – निष्ठा – रहित
15 अनल – आगअनिल – हवा 
16 अवलम्ब – सहारा अविलम्ब – तुरंत , बिना देर किए 
17 अवधि – समय सीमा अवधी – हिंदी की एक बोली 
18 अभिराम – सुंदर अविराम – बिना रुके , निरंतर 
19 अलि , आलि – भौरा अली , आली – सखी 
20 आदि – प्रारंभ ,प्रथम आदी – अभ्यस्त 
21 आरति – दुःख आरती – पूजा के लिए दीपक 
22 आमरण – मृत्यु तक आभरण – आभूषण 
23 उद्यत – तैयार उद्धत – उद्दंड 
24 कुल – वंश कूल – किनारा 
25 कल्पना – कृत्रिम विचार कलपना – दुखी रहना 
26 कलश – घड़ा कुलिश – हीरा 
27 कृत – किया हुआ क्रीत – ख़रीदा हुआ 
28 क्रान्ति – शीघ्र परिवर्तन क्लान्ति – थकावट 
29 कृतज्ञ – उपकार मानने वाला 
30 गण – समूह गण्य - गणन करने योग्य 
31 गेय – गाने योग्य ज्ञेय – जानने योग्य 
32 चतुष्पथ  - चौराहा चतुष्पद – चार पैरोंवाला 
33 जलज – कमल जलद – बादल , जलधि – समुद्र 
34 तरणि – सूर्य तरणी – नाव, तरुणी – युवती  
35 तृण – तिनका त्राण – मुक्ति 
36 दस – दस की संख्या दंस – डंक , दंश – चुभन 
37 दशन – दाँत दसन – क्षय , नाश 
38 पयोज – कमल पयोद – बादल 
39 परजन – शत्रु पर्जन्य – बादल 
40 परिच्छद – वस्त्र , ढाँकने की वस्तु परिच्छेद – विभाग 
41 प्रसाद – कृपा प्रासाद – महल 
42 परिवर्तन – बदलाव प्रवर्तन – आगे लाना 
43 प्रकार – ढंग प्राकार – परकोटा 
44 भट – योद्धा भट्ट – पंडित , भाट – चारण 
45 मनुज – मनुष्य मनोज – कामदेव 
46 रंचक – थोड़ा रंजक – मेंहदी 
47 रक्षित – रक्षा किया हुआ रक्षिता – एक अप्सरा का नाम 
48 राही – राहगीर रोही – चढ़ने वाला , पीपल का पेड़ ,रोहि – बीज , वृक्ष 
49 व्याध – शिकारी व्याधि – रोग 
50 विस्मित – चकित विस्मृत – भूला हुआ 
51 विश्वंभर – परमेश्वर विश्वंभरा – पृथ्वी 
52 व्रीहि – चावल वीहिवेला – धान काटने की वेला , शरत्काल 
53 वृन्द – समूह वृंत – डंठल 
54 विधान – व्यवस्था व्यवधान – रुकावट 
55 व्यष्टि – व्यक्ति व्यष्टका – कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा 
56 शकल – चमड़ा , टुकड़ा शकल – शक्ल , मुखाकृति , सकल – समस्त 
57 शंबर – जल , बादल शंबल – तट , ईर्ष्या , संबल – सहारा 
58 शकट – बैलगाड़ी शकटार – महानन्द का प्रधानमंत्री, शकटारि – श्रीकृष्ण 
59 शील – मर्यादा सिल – पत्थर 
60 शिरा – नाड़ी सिरा – छोर 
61 शांति – स्थिरता श्रांति – थकावट 
62 शुचि – पवित्र सूची – नामावली, सूचि – सुई 
63 सम्प्रति – अब संप्राप्ति – प्राप्त होना 
64 समिति – सभा सम्मति – राय 
65 सर्वदा – हमेशा सर्वथा – हर तरह से 
66 सुधि – स्मरण सुधी – विद्वान
67 सुधार – संस्कार सिधार – प्रस्थान  
68 हरण – चोरी हरिण – मृग 
69 हय – घोड़ा हेय – निम्न 
70 हेम – सोना , स्वर्ण होम – हवन 
71 क्षति – हानि क्षिति – पृथ्वी 
72 जिरह – बहस ज़िरह – कवच 
73 ज़ाया – व्यर्थ जाया – पत्नी 
74 बहार – आनन्द बाहर – अंदर का विलोम 
75 प्रोषित – प्रवास करने वाला पोषित – पाला गया 
76 मरीचि - किरण मरीची – सूर्य 
77 महावट – शीतकालीन वर्षा महावर – सौन्दर्य प्रसाधन, महावत – हाथी हाँकने वाला 
78 लब्ध – प्राप्त लुब्ध – आसक्त 
79 वसन – कपड़ा व्यसन – आदत 
80 विलक्षण – विचित्र विचक्षण – दूरदर्शी 
81 व्याकरण – शब्द शास्त्र वैयाकरण – व्याकरण का ज्ञाता
82 क्षमा – माफ करना क्षपा – रात्रि 
83 सलिल – पानी सलिला – नदी 
84 शिखर – चोटी शेखर – सिर 
85 सुकृति – अच्छा कार्य सुकृती – पुण्यवान
86 कंगाल – गरीब कंकाल – अस्थि पंजर 
87 दिवा – दिन दीवा – दीपक 
88 प्रथा – रीति पृथा – कुंती 
89 पुष्कल – अत्यधिक पुष्कर – जलाशय / तीर्थराज 
90 कलि – कलयुग कली – कलिका 
91 प्रेषक – भेजने वाला प्रेक्षक – देखने वाला 
92 वत्स – पुत्र वत्सर – वर्ष 
93 शलभ – पतंगा सुलभ – आसानी से प्राप्त 
94 सुमन – फूल सुवन – पुत्र 
95 जाति – वर्ण / गोत्र जातीय – निजी 
96 भान – ज्ञान भानु – सूर्य 
97 बदन – शरीर वदन – मुख 
98 अस्त्र – फेंककर चलाने वाला हथियार शस्त्र – हाथ में रखकर चलाने का हथियार 
99 कटौती – कमी कठौती – काठ का कटोरा 
100 खंजन – एक पक्षी खंजर – कटार      
       
YouTube -


Previous Post
Next Post
Related Posts

0 comments: